एक्ट्रैस सोहा अली खान की फिल्म '31 अक्तूबर' जल्द ही रिलीज होने वाली है।
05 Oct, 2016 01:42 PMमुंबई: एक्ट्रैस सोहा अली खान की फिल्म '31 अक्तूबर' की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर शिवाजी लोटन पाटिल ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के माहौल पर आधारित है। इस फिल्म में एक्ट्रैस सोहा अली खान के साथ एक्टर वीर दास लीड रोल में नजर आएंगे।
अापको बता दें कि रिलीज होने से पहले ही ये फिल्म विवादों में घिर गई थी। यह फिल्म पहले 7 अक्तूबर को रिलीज होनी थी। लेकिन अब यह 21 अक्तूबर को रिलीज होगी। क्या अाप जानते है कि फिल्म पर कांग्रेस पार्टी ने अापत्ति जताई थी। फिल्म के खिलाफ जनहित याचिका दर्ज की गई थी। फिलहाल इन सब मुसिबतों के बाद अब यह फिल्म सिनेमां घरों में रिलीज होने जा रही है।
यह फिल्म एक परिवार की असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। जिसने 31 अक्तूबर के दंगों का सामना किया और यह भारतीय इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक माना जाता है।