main page

‘ऐ दिल है मुश्किल‘का प्रमोशन नही करेंगी ऐश्वर्या

Updated 23 September, 2016 03:56:42 PM

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने फिल्म‘ऐ दिल है मुश्किल’का प्रमोशन नहीं करने का फैसला किया है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने फिल्म‘ऐ दिल है मुश्किल’का प्रमोशन नहीं करने का फैसला किया है।  

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर ,अनुष्का शर्मा और फवाद खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के टीजर और गानों में रणबीर और ऐश्वर्या के बीच की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। 

चर्चा है कि ऐश्वर्या फिल्म  के प्रमोशन के दौरान नजर नहीं आएंगी।  ऐश्वर्या के प्रमोशन में नहीं रहने की वजह है उनकी बेटी आराध्या है। उनका कहना है कि वह आराध्या के साथ रहना चाहती हैं। वह आराध्या को लंबे समय तक नहीं छोड़ पाएंगी। इस बारे में वह करण जौहर से पहले ही बात कर चुकीं थी। चर्चा है कि फवाद खान भी फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि करण, फवाद के किरदार को गुप्त रखना चाहते हैं।  यह फिल्म दीपावली के अवसर पर 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।

:

ae dil mushkilaishwarya raianushka sharmaranbir kapoor

loading...