main page

pics: आप भी देखिए ऐश्वर्या के ऐसे लुक्स, जिससे उड़ी उनकी खिल्ली

Updated 30 May, 2016 05:28:33 PM

69वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन 13 से 17 मई के बीच रेड कारपेट पर नजर आ चुकी है।

मुंबई: 69वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन 13 से 17 मई के बीच रेड कारपेट पर नजर आ चुकी है। इस बार ऐश्वर्या ने इसमें अपना 15वां अपीयरेंस दिया। इस बार उनकी लिपस्टिक को लेकर काफी खिल्ली उड़ी। ऐश्वर्या के इस लुक को कुछ खास पसंद नहीं किया गया। सोशल मीडिया पर उनके लिपस्टिक के कलर को लेकर काफी आलोचना सहनी पड़ी। हालंकि उनकी प्रेगनेंसी को लेकर भी काफी सवाल उठाए गए।  

वैसे, 2002 में ऐश पहली बार फिल्म 'देवदास' का प्रीमियर अटेंड करने कान्स गई थीं। तब से अब तक ऐश ने कई तरह के लुक्स अपनाए हैं। एक नजर डालते हैं उनके Worst लुक्स पर...

-2003 में डिजाइनर नीता लुल्ला के इस आउटफिट में ऐश्वर्या डिजास्टर लग रही थीं। कलर सिलेक्शन से लेकर ज्वैलरी तक, कुछ भी फैन्स और क्रिटिक्स को पसंद नहीं आया। 

- 2004 में ऐश द्वारा पहना गया यह आउटफिट बेहद क्रिटिसाइज किया गया था। डिजाइनर नीता लुल्ला ने ऐश को कुछ ज्यादा ही सेक्सी लुक देने की कोशिश की थी। लेकिन इसमें वे फेल हुई।

-2003 में डिजाइनर नीता लुल्ला का मरून ड्रैस, ऐश्वर्या के सबसे खराब आउटफिट्स में से एक बना। फिल्म 'Les Egares' के प्रीमियर पर ऐश्वर्या द्वारा पहना गया ये मरून लहंगा, किसी पर्दे के कपड़े से कम नहीं था। 

-2003 में ऐश्वर्या ने कान्स के रेड कारपेट पर बेहद खराब आउटफिट पहने। एक लुक में वे शिमरी पिंक लहंगा चोली में दिखीं। 

-2008 में ऐश ने डिजाइनर अरमानी का ये ग्रीन आउटफिट पहना, जिसका ड्रैस मटेरियल पर्दे की तरह लग रहा था।

:

aishwarya raicannesworst dresses

loading...