main page

B'Day Spl: रवीना से प्रियंका तक अक्षय का अफेयर, हर गर्लफ्रेंड से करते थे सगाई

Updated 09 September, 2016 05:05:25 PM

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का नाम उन गिने-चुने अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जिन्होंने लगभग 25 वर्षो से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में आज भी एक खास मुकाम बना रखा है।

मुंबई: बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का नाम उन गिने-चुने अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जिन्होंने लगभग 25 वर्षो से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में आज भी एक खास मुकाम बना रखा है। अक्षय कुमार मूल नाम राजीव भाटिया. का जन्म 09 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। ट्विंकल से शादी करने से पहले अक्षय लड़कियों से सगाई करने के लिए फेमस थे। अक्षय के अफेयर्स की लिस्ट काफी लंबी है। एक ओर जहां अक्षय डिफरेंट रोल प्ले करने के लिए जाने जाते है, वहीं उनके लव अफेयर्स भी किसी से छिपे नहीं है। शिल्पा शेट्टी ने कहा था, अक्षय ने उनका इस्तेमाल किया।

सलमान ने अपनी EX-GF कैटरीना के लिए किया इनता क्यूट काम, देख आप भी कहेंगे AWW...

अक्षय कुमार के अफेयर मॉडल, एक्ट्रेस पूजा बत्रा, शिल्पा शेट्टी से लेकर रेखा और प्रियंका चोपड़ा तक से रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अक्षय से प्यार में मिले धोखे के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि अक्षय ने उनका इस्तेमाल किया था। हालांकि, अब दोनों के बीच रिश्ते सामान्य हैं।

 

 

:

akshay kumarbirthdaylove affairs

loading...