main page

अजय देवगन के साथ आलिया नहीं करेंगी गोलमाल

Updated 29 September, 2016 10:41:49 AM

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म‘गोलमाल 4’में काम नहीं करने का फैसला किया है। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट फिल्म गोलमाल का चौथा संस्करण बनाने जा रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म‘गोलमाल 4’में काम नहीं करने का फैसला किया है। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट फिल्म गोलमाल का चौथा संस्करण बनाने जा रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी। 

पहले इस फिल्म के लिये अजय के अपोजिट करीना कपूर का चयन किया था लेकिन उनके गर्भवती होने के बाद रोहित अब फिल्म के लिये नयी अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं। चर्चा थी कि ‘गोलमाल 4’ के लिए आलिया का चयन किया जा सकता है लेकिन बात बनती नहीं दिख रही है।  कहा जा रहा था कि करीना की जगह पर आलिया ही रोहित की पहली पसंद थी लेकिन अचानक से आलिया को क्या हुआ ? उन्होंने फिल्म से अपने हाथ पीछे क्यों खींच लिए। चर्चा है कि करण जौहर और अजय के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आलिया ने यह कदम उठाया है। आलिया, करण को तो नाखुश नहीं करना चाहेंगी। आखिर करण उन्हें बॉलीवुड में लाये था। हालांकि आलिया ने इसके पीछे कुछ और वजह बताई है। आलिया का कहना है कि वह अभी ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया ’के लिए शूट कर रही हैं और उनके पास ‘गोलमाल 4’ के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है। 
 

:

Alia BhattAjay DevganGOLMAAL

loading...