main page

अर्जुन ने ठुकराए तीन फिल्मों के ऑफर

Updated 25 June, 2016 04:21:34 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मजबूत किरदारों की तलाश कर रहे हैं।

मुम्बई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मजबूत किरदारों की तलाश कर रहे हैं। अर्जुन अपनी अगली फिल्मों के ऑफर्स पर सोच- समझकर फैसला ले रहे हैं। वह यह देख रहे हैं कि उनका किरदार कितना मजबूत है। अर्जुन ने हाल ही में आए ऑफर्स को बड़ी चतुराई से या तो अस्वीकार करदिया या फिर असमंजस की स्थिति पैदा कर दी।

अर्जुन की अदाकारी को फिल्म 'की एंड का' में काफी सराहा गया। इसके बाद उन्हें एक के बाद एक चार फिल्मों के ऑफर मिले। इन सब में उनकी भूमिका बेहद मजबूत और रोचक है। इसके बावजूद अर्जुन ने सिर्फ एक ही ऑफर पर अपनी हामी भरी।

वह अनीस बज्मी की फिल्म 'मुबारका' में अपने चाचा अनिल कपूर के साथ काम कर रहे हैं। अर्जुन अलग तरह के किरदार निभाना चाहते हैं। वे उन रोल्स के ऑफर्स को न कह रह हैं, जिनसे मिलता-जुलता रोल वो पहले कर चुके हैं। फिलहाल, वह 'हाफ गर्लफ्रैंड' की शूटिंग में बिजी हैं।

:

arjun kapoorhalf girlfriendmubarka

loading...