main page

Photos: दूल्हा बन बारात लेकर दिल्ली पहुंचे राजपाल यादव

Updated 25 August, 2015 11:57:52 AM

बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव दूल्हा बन अपनी बारात के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस पहुंचे।

नई दिल्ली : बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव दूल्हा बन अपनी बारात के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस पहुंचे। दरअसल राजपाल असली में दूल्हा नहीं बने थे, बल्कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'बांके की क्रेज़ी बारात के प्रमोशन' के लिए दिल्ली पहुंचे थे।

इस मौके पर राजपाल यादव के साथ टिया वाजपेयी, विजय राज और सत्यजीत दुबे मौजूद थे। इस फिल्म का निर्देशन एजाज खान ने डायरेक्ट किया है। इसमें राजपाल यादव के साथ सत्यजीत दुबे भी दूल्हा बने हैं।

यह फिल्म प्रॉक्सी मैरिज पर आधारित है। इस फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत मुंबई से हुई थी। राजपाल यादव और सत्यजीत दुबे दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़े और मुंबई की सड़क पर बारात निकाली थी। इस बारात में गाजे-बाजे के साथ बाराती थे, जो नाचते हुए इस प्रमोशन का मजा ले रहे थे।

:

Rajpal YadavBaraatBaankey Ki Crazy BaraatTia BajpaiPromotionDelhi

loading...