सैफ अली खान और शाहिद कपूर कुछ दिन पहले झलक दिखला जा के मंच पर नजर आए थे। दोनों के साथ आने से काफी सुर्खियां बन गई थी।
02 Sep, 2015 11:23 AMमुंबई: सैफ अली खान और शाहिद कपूर कुछ दिन पहले झलक दिखला जा के मंच पर नजर आए थे। दोनों के साथ आने से काफी सुर्खियां बन गई थी। अब एक और फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में हैं, वो फिल्म है विशाल भारद्वाज की 'रंगून', जिसमें कंगना रनोट के अलावा उनकी पत्नी करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर भी हैं। ऐसे में एक बार फिर से सैफ अली खान और शाहिद कपूर के संबंधों को लेकर जोर-शोर से चर्चा होने लगी है।
दोनों ने एक साथ फिल्म साइन कर सभी को चौंका दिया है। पहली बार दोनों किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अब शाहिद पर पहली बार खुलकर बोलते हुए सैफ ने कहा है कि उनके बीच हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं।
सैफ ने कहा कि अगर उनके बीच कोई मतभेद होता तो वो कभी एक साथ फिल्म करने को राजी नहीं होते। उन्होंने कहा, 'मेरे और शाहिद के बीच क्यों दुश्मनी होगी। लोग कुछ भी बेचने की कोशिश कर रहे हैं। जहां तक मैं समझता हूं, हमारे बीच वास्तव में कोई मतभेद नहीं है। वो हमेशा से काफी डिसेंट रहे हैं और वो क्यों नहीं होंगे और मैं भी ऐसा हूं। हमारे बीच कुछ भी बुरा नहीं है, पता नहीं लोग क्या चाहते हैं।'