main page

अक्षय कुमार की 'सिंह इज ब्लिंग' ने बॉक्स आफिस पर बनाया रिकार्ड

Updated 04 October, 2015 05:06:29 PM

सुपरस्टार अक्षय कुमार की सिंह इज ब्लिंग' इश शुक्रवार को रिलीज हुई है। रिलीज होते ही एक नया रिकार्ड बनाया है। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20.67 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

मुंबई: सुपरस्टार अक्षय कुमार की सिंह इज ब्लिंग' इश शुक्रवार को रिलीज हुई है। रिलीज होते ही एक नया रिकार्ड बनाया है। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20.67 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, यह अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "#SinghIsBliing 20.67 cr कमा कर बनी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई।  

बता दें कि अभी तक साल 2012 में आई 'राउडी राठौर' उनकी सबसे बड़ी ओपनर थी। इस फिल्म ने पहले दिन करीब 14 करोड़ रुपए कमाए थे। दिलचस्प बात यह है 'राउडी राठौर' और 'सिंह इन ब्लिंग' दोनों ही प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्में हैं। 'सिंह इज ब्लिंग' में अक्षय के अलावा एमी जैक्सन, के के मेनन और लारा दत्ता भी अहम भूमिका हैं।

:

akshay kumarsingh is blingbox office

loading...