main page

बॉलीवुड स्टार्स ने ट्वीट कर किया इंडियन आर्मी को सलाम

Updated 30 September, 2016 05:48:20 PM

भारतीय आर्मी के पीओके के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक कर आंतकियों के 7 ठिकानों को तबाह करने पर पूरा देश अपने जवानों को

मुंबई: भारतीय आर्मी के पीओके के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक कर आंतकियों के 7 ठिकानों को तबाह करने पर पूरा देश अपने जवानों को शबाशी और हौसला दे रहा है।हमारे जाबांज जवानों को बधाई देने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। 


अजय देवेगन 

अजय देवेगन ने खुद फिल्मों में फौजी का किरदार निभाया है और भगत सिंह जैसी फिल्मों से देशभक्ति का जोश भर चुके हैं। अजय देवगन ने सैनिकों को सलाम करते हुए यह लिखा है कि सैनिकों ने बता दिया कि हर जान की कीमती है।


अक्षय कुमार 

फौजी की वर्दी में फबने वाले खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने आतंक को कुचलने वाली साहसिक कार्रवाई के लिए आर्मी को सैल्यूट किया है।


सुनिल शेट्टी

बार्डर जैसी ऐतिहासिक फिल्म में एक शहीद फौजी की किरदार निभाने वाले सुनिल शेट्टी ने सेना की वीरता के शान में अपना दमदार डायलॉग ट्वीट किया है-‘ये धरती मेरी मां है साब जी’।


अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शाहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने बुलंद अंदाज में सेना को अपना सलाम भेजा है।


शाहरुख खान 
बालीवुड के किंग शाहरुख खान ने दहशतगर्दी के नापाक ठिकानों को कुचलने की साहस दिखाने वाले जवानों को शुक्रिया कहा है।



अर्जुन रामपाल

सुपर मॉडल और अभिनेता अर्जुन रामपाल ने आतंक को उसी की जुबान में जवाब देने पर फख्र का इजहार किया है।
 

:

bollywoodsalutearmysurgical operation

loading...