main page

इन बॉलीवुड स्टार्स की हैं Stepmother, डालिए अाप भी एक नजर

Updated 26 June, 2016 03:47:02 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अाज 31 साल के हो गए हैं। बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को हुआ था। अर्जुन ने 2012 में आई फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अाज 31 साल के हो गए हैं। बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को हुआ था। अर्जुन ने 2012 में आई फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 

बता दें कि अर्जुन के रिश्ते उनकी सौतेली मां से बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सौतेली मां श्रीदेवी को लेकर खुलासा किया था कि वे (श्रीदेवी) सिर्फ उनके पिता की पत्नी हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। अर्जुन और श्रीदेवी के बीच नहीं है अच्छी बॉन्डिंग है। 

अर्जुन ही नहीं, बॉलीवुड में और भी ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने पिता की दूसरी शादी को आसानी से एक्सेप्ट नहीं किया। किसी के बीच रिश्ते सामान्य हो गए हैं तो कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो आज भी अपनी सौतेली मां को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। अाइए अाज हम अापको इन स्टार्स के बारे में बताते है। 

एक्टर सनी देअोल और बॉबी देओल धर्मेन्द्र अौर प्रकाश कौर के बेटे हैं अभिनेत्री हेमा मालिनी उनकी सौतेली मां है। 

स्टार किड सारा खान एक्टर सैफ अली खान अौर अमृता सिंह की बेटी है। एेसे में  अभिनेत्री करीना कपूर खान सौतेली मां है। 

एक्टर सलमान खान पिता सलीम खान अौर सुशीला चरक के बेटे हैं। हेलन सलमान की सौतेली मां हैं। 

स्टार प्रतीक बब्बर अभिनेता राज बब्बर अौर स्मिता पाटिल के बेटे हैं। नादिरा बब्बर उनकी सौतेली मां है। 

एक्टर फरहान अख्तर सिंगर जावेद अख्तर अौर हनी ईरानी के बेटे हैं। शबाना आजमी उनकी सौतेली मां है। 

 

 

:

StepmotherBollywood starsBoney KapoorArjun Kapoor

loading...