main page

उम्र ढलने के साथ और जवान दिखने लगे ये स्टार्स, देखें सलमान से माधुरी दीक्षित तक तस्वीरें

Updated 30 September, 2016 02:34:09 PM

आज हम आपको बॉलीवुड के एेसे स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अपनी उम्र के ढलने के साथ-साथ और खूबसूरत हो गए।

मुंबई: आज हम आपको बॉलीवुड के एेसे स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अपनी उम्र के ढलने के साथ-साथ और खूबसूरत हो गए। इनमें अनिल कपूर, सलमान खान माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, रेखा और सुष्मिता सेन जैसे कई सैलिब्रिटी शामिल हैं। 

आपको बता दें कि इन बॉलीवुड स्टार्स में कई ने अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने और उसे बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया तो किसी की खूबसूरती कुदरती ही है। मसलन श्रीदेवी,करिश्मा ने सर्जरी कराई है तो वहीं माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की खूबसूरती कुदरती ही है और यह बढ़ती उम्र के बावजूद निखरती जा रही है। बॉलीवुड की हवा-हवाई गर्ल श्रीदेवी भी साउथ की एक्ट्रैस थीं और उन्होंने बॉलीवुड में भी सफल करियर बनाया। इसके लिए उन्होंने अपने लुक में भी बदलाव किए हैं। एक समय में ये खबर सुर्खियों में थी कि उन्होंने नोज सर्जरी करवाई है, लेकिन खुद श्रीदेवी ने इस बात को कभी नहीं माना। 

श्रीदेवी

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को तमिलनाडु के एक छोटे-से गांव मीनमपट्टी में हुआ था। श्रीदेवी ने महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म में अभिनय किया था। 1983 में श्रीदेवी ने एक बार फिर फिल्म 'हिम्मतवाला' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।


सलमान खान 


सलमान की पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' 1988 में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म से सलमान को खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद राजश्री प्रोडक्शन की मूवी 'मैंने प्यार किया' आई और सलमान की यह फिल्म काफी सक्सैसफुल रही। अगर अब के लुक की बात करें तो सलमान पहले की तुलना में काफी यंग और स्मार्ट नजर आते हैं।

सोनाली बेन्द्रे

सोनाली बेन्द्रे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। सोनाली ने बतौर एक्ट्रैस साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘आग’ से अपना डेब्यू किया था। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई, लेकिन उन्हें बेस्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।


अनिल कपूर

अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को चेम्बूर, मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। वैसे तो अनिल कपूर के बारे में सभी जानते हैं कि वे फेमस फिल्म प्रोड्यूसर सुरेन्द्र कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं। उनके भाई बोनी कपूर और छोटी बेटी रिया फिल्म प्रोड्यूसर, भाभी श्रीदेवी और बेटी सोनम बॉलीवुड एक्ट्रेस, छोटे भाई संजय कपूर और भतीजे अर्जुन कपूर बॉलीवुड अभिनेता हैं। अनिल कपूर ने 15 साल की उम्र से ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। उन्होंने फिल्म 'तू पायल मैं गीत' में शशि कपूर के बचपन का रोल प्ले किया था।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। माधुरी ने अब 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 80 और 90 के दशक की इस लीडिंग लेडी ने 1999 में लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया के कार्डियोवैस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी की। 


अक्षय कुमार



अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में फिल्म 'आज' से की थी, जिसमें उनका रोल महज 7 सेकंड का था। वे पहली बार लीड रोल में नजर आए फिल्म 'सौगंध' (1991) में, जो फ्लॉप रही। पर्दे पर उन्हें असली पहचान 'खिलाड़ी' (1992) से मिली।  



करिश्मा कपूर



करिश्मा शो मैन के नाम से पॉपुलर बॉलीवुड अभिनेता राजकपूर की पोती हैं। उनके पिता रणधीर कपूर और मां बबिता कपूर भी अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमा चुके हैं। करिश्मा को उनके परिवारवाले और दोस्त प्यार से लोलो कहकर बुलाते हैं। वे मात्र 17 साल की थीं, जब उन्होंने 1991 में डायरेक्टर के. मुरलीमोहन राव की फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1



अजय देवगन



अजय का जन्म 2 अप्रैल 1969 को नई दिल्ली में हुआ था। 1991 से लगातार अजय फिल्मों से जुड़े हुए हैं। इस साल उन्होंने डायरेक्टर संदेश कोहली की फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वैसे, अजय देवगन के फैमिली में बर्स और रिश्तेदार फिल्मों से जुड़े हुए हैं। उनके पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने-मानें स्टंट कोरियोग्राफर हैं, जबकि मां वीणा देवगन फिल्म प्रोड्यूसर हैं।



मलाइका 

मलाइका का जन्म 23 अक्तूबर 1973 को चेंबूर (मुंबई) में हुआ था। बतौर मॉडल करियर की शुरुआत करने वाली मलाइका को साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल से’ के सॉन्ग ‘छैया छैया’ के जरिए बॉलीवुड में पहचान मिली। 


सुष्मिता



सुष्मिता का जन्म 19 नवंबर, 1975 को हुआ था। 20 मई 1994 को 18 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतकर सुष्मिता सबसे पहले सुर्खियों में आई थीं। सुष्मिता के लिए ये खिताब एक और कारण से महत्वपूर्ण था। यहां उन्होंने मिस इंडिया का टाइटल मिसाल खूबसूरती की मलिका ऐश्वर्या राय को हराकर जीता था।1
 


:

celebritiesgracefullysalman khanmadhuri dixit

loading...