हरियाणा राजनीति के दबंग मंत्री ने बॉलीवुड के दबंग को नकली हीरो बताया है।
25 Apr, 2016 12:20 PMमुंबई: हरियाणा राजनीति के दबंग मंत्री ने बॉलीवुड के दबंग को नकली हीरो बताया है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारत का गुडविल एम्बेसडर बनाना खेल जगत की कई नामी हस्तियों को रास नहीं आ रहा। भारत के स्टार रेसलर योगेश्वर दत्त द्वारा सलमान खान को गुडविल एम्बेसडर बनाने का विरोध जताने के बाद अब हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने भी योगेश्वर की बात का समर्थन किया है। इतना ही नहीं हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने योगेश्वर दत्त को असली हीरो करार देते हुए सलमान खान को नकली हीरो बताया।
अक्सर अपने ब्यानों से चर्चाओं में रहने वाले हरियाणा के दबंग मंत्री अनिल विज ने इस बार बॉलीवुड के दबंग के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। दरअसल बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारत का गुडविल ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही खेल जगत के कई खिलाड़ी इसका विरोध जता रहे हैं और अब उन खिलाडियों को हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज का भी साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। सलमान खान को गुडविल एम्बेसडर बनाने के विरोध में आये रेसलर युगेश्वर दत्त के समर्थन में उतरे हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने खिलाड़ियों को असली हीरो बताते हुए सलमान खान को नकली हीरो बताया। अनिल विज ने कहा कि खिलाड़ी ही असली हीरो हैं जो देश के लिए मेडल जीत रहे हैं