main page

shocking! टाइगर श्रॉफ का कत्ल कर यह एक्ट्रैस रणबीर कपूर से शादी करना चाहती है!

Updated 01 October, 2016 01:20:58 PM

हाल ही में सुनने में अाया है एक्टर टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रैंड दिशा पाटनी रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं।

मुंबई: हाल ही में सुनने में अाया है एक्टर टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रैंड दिशा पाटनी रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। इतना ही नहीं, उनका इरादा टाइगर का कत्ल करने का भी है। वैसे दिशा ने यह खुलासा सीरियसली नहीं किया है, बल्कि एक लीडिंग एंटरटेनमेंट पोर्टल के गेम 'किल, मैरी एंड हुकअप' के दौरान फनी अंदाज में किया। गेम के दौरान उनसे पूछा गया था कि वे किसका कत्ल, किससे शादी और किसके साथ हुकअप होना चाहती हैं? 

गेम में दिशा को तीन ऑप्शन दिए गए थे। रणबीर कपूर, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ। दिशा ने जवाब में कहा कि वे रणबीर से शादी, टाइगर का कत्ल और वरुण धवन के साथ हुकअप होना चाहती हैं।
क्यों टाइगर का कत्ल करना चाहती हैं दिशा?

दिशा ने यह भी बताया कि आखिर क्यों वे टाइगर का कत्ल करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मैं टाइगर का कत्ल इसलिए करना चाहती हूं, क्योंकि उनके बारे में पूछे गए सवालों के जवाब दे-देकर परेशान हो गई हूं।" 

बता दें कि दिशा 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। उनके और टाइगर श्रॉफ के अफेयर की खबरें लंबे समय से मीडिया में बनी हुई हैं। दोनों अक्सर रेस्त्रां में और आउटिंग पर साथ देखे जाते हैं। हालांकि, दोनों ने अपने अफेयर की बात कबूल नहीं की है।

:

disha patanitiger shroffmarryranbir kapoor

loading...