main page

फैमिली के कारण हुआ इन स्टार्स का ब्रेकअप

Updated 27 May, 2016 06:22:45 PM

बॉलीवुड में कई स्टार्स एेसे है जिनके ब्रेकअप का कारण उनकी फैमिली बनी।

मुंबई: बॉलीवुड में कई स्टार्स एेसे है जिनके ब्रेकअप का कारण उनकी फैमिली बनी। आज हम आपको एेसे ही कई स्टार्स को बारे में बताएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का दिल एक जमाने में केवल संजय दत्त के लिए धड़कता था। फिल्म 'साजन' की शूटिंग के वक्त तक दोनों काफी करीब आ गए थे। लेकिन फिल्म 'खलनायक' के बाद संजय दत्त जेल गए तो माधुरी ने भी उनसे दूरी बना ली। 

कुमार गौरव और विजयेता पंडित ने 1981 में आई फिल्म 'लव स्टोरी' से  डेब्यू किया था और दोनों में प्यार हो गया। दोनों की ही फैमिली को ये रिश्ता मंजूर नहीं था और दोनों अलग हो गए।

देव आनंद और सुरैया को बारे में तो सब को ही पता है। इनकी प्रेम कहानी किसी से छुपी नहीं।  सुरैया की नानी दोनों के प्यार के बीच विलेन बनी थी। धर्म के कारण यह रिश्ता उन्हें कबूल नही था।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा और बिजनेसमैन नेस वाडिया के रिलेशनशिप से सभी वाकिफ हैं। साथ ही 2009 में इस रिश्ते का अंत हो गया।

:

brake upMadhuri Dixitsanjay duttLove StoryVijayta Pandit

loading...