main page

'क्या कूल हैं हम 3' में उड़ाया निर्देशक का मजाक, एकता कपूर को भेजा नोटिस

Updated 23 December, 2015 01:06:49 PM

क्या कूल हैं हम 3 में कई सारी हिंदी फिल्मों का मजाक उड़ाया गया है। फिल्म के हीरो के साथ निर्देशक का भी मज़ाक बनाया गया है और यही मज़ाक एकता कपूर और फिल्म के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

मुंबई: क्या कूल हैं हम 3 में कई सारी हिंदी फिल्मों का मजाक उड़ाया गया है।  फिल्म के हीरो के साथ निर्देशक का भी मज़ाक बनाया गया है और यही मज़ाक एकता कपूर और फिल्म के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

दरअसल, क्यों कूल हैं हम 3 में सलमान खान, अजय देवगन, सूरज बड़जात्या और रोहित शेट्टी के फिल्मों को पॉर्न से जोड़कर मजाक उड़ाया गया है।  

इतना ही नहीं सूरज की तरह एक किरदार भी इस फिल्म में लिया गया है।  जिसका नाम सूर्य करजात्या रखा गया है।  निर्देशक सूरज के असिस्टंट ने जब यह ट्रेलर देखा तो उन्हें यह बात अच्छी नहीं लगी।  असिस्टंट के सुझाव पर जब निर्देशक सूरज ने यह ट्रेलर देखा तो उन्हें भी बड़ा झटका लगा।

बताया जा रहा है की सूरज ने अपने कानूनी सलाहकार की मदद से नोटिस भेजकर इस फिल्म में बदलाव करने की मांग की है।  जिस वजह से क्या कूल हैं हम फिर एक बार कानूनी चक्कर में फंसती नज़र आ रही है।

:

sooraj barjatyakya kool hai hum3ekta kapoornotice

loading...