main page

सिंगर मीका सिंह ने फिर महिला के साथ की गंदी बात, केस दर्ज

Updated 06 July, 2016 02:02:01 PM

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह पर मुंबई की एक फैशन डिजाइनर ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। वर्सोवा पुलिस थाने में महिला की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है।

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह पर मुंबई की एक फैशन डिजाइनर ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। वर्सोवा पुलिस थाने में महिला की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है।

महिला का आरोप है कि मीका सिंह ने उसके साथ बदतमीजी की इतना ही नहीं उन्हें  चोट पहुंचाने की भी कोशिश की है।  हालांकि मीका सिंह ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि महिला ने मुझसे पांच करोड़ रूपए की मांग की और नहीं देने पर केस करने की धमकी दी। ये मुझे फंसाने की साजिश है। इस संबंध में मैंने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मीका ने कहा, 'मंगलवार सुबह 5 बजे एक महिला खिड़की के माध्यम से मेरे परिसर में घुसी और मुझसे और मेरे स्टाफ के साथ बदतमीजी करने लगी।'

 
:

Mika Singhfashion designerflirting

loading...