main page

Pics: सनी की तरह ये हॉट विदेशी एक्ट्रैसेस भी बॉलीवुड में मचा रही हैं धूम

Updated 25 June, 2016 11:22:56 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोन अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोन अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। कभी पापा के साथ बचपन की तस्वीरें को शेयर कर तो कभी अपने आइटम नंबरों के लिए वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। जल्द ही सनी लियोन शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस में आइटम नबंर करती नजर आने वाली हैं। यही नहीं उनकी एक और आने वाली फिल्म है 'बेईमान लव' जिसमें वो बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। सनी अकेली ऐसी अभिनेत्री नहीं है जो विदेश से आकर बॉलीवुड में छा गई हैं। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ, नरगिस फाखरी जैसी कई अदाकाराओं का नाम भी शामिल है।

कैटरीना कैफ - कैटरीना कैफ ब्रिटिश एक्ट्रैस हैं। बॉलीवुड में उन्हें बार्बी डॉल के नाम से भी जाना-जाता है। कैटरीना सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड के तमाम टॉप एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं।

जैकलिन फर्नांडीस - जैकलिन फर्नांडीस श्रीलंका की अभिनेत्री हैं। वो 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स का खिताब भी जीत चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत सुजॉय घोष की फिल्म 'अलाद्दीन' से की थी। 

नरगिस फाखरी - नरगिस फाखरी एक अमेरिकन एक्ट्रैस जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी पारी रणबीर कपूर के साथ फिल्म ' रॉकस्टार ' से शुरू की थी।

एली एवराम - एली एवराम एक स्वीडिश और ग्रीक एक्ट्रैस हैं वो फिल्म 'मिक्की वायरस' और रिएल्टी शो 'बिग बॉस' से सुर्खियों में आई।

 

:

sunny leonekatrina kaifnargis fakhrjacqueline fernandez

loading...