main page

Birthday spl: 36 की हुई करीना कपूर, जानिए उनका सबसे बड़ा राज

Updated 21 September, 2016 05:28:20 PM

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेबो के नाम से मशहूर एक्ट्रैस करीना कपूर ने लाखों दिलो पर राज कर रही हैं।

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेबो के नाम से मशहूर एक्ट्रैस करीना कपूर ने लाखों दिलो पर राज कर रही हैं। उन्होंने बाॅलीवुड के तीनों सुपरस्टार के साथ कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया हैं।

बता दें कि आज 21 सितंबर को करीना का जन्मदिन है आैर वह आज 36 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई के पंजाबी कपूर परिवार में हुआ है। वह फिल्म बाॅलीवुड एक्ट्रर रणधीर कपूर और एक्ट्रैस बबिता की सबसे छोटी बेटी हैं। बाॅलीवुड के मशहूर परिवार में पैदा हुई करीना के पिता उन्हें एक्टिंग से दूर रखना चाहते थे। इस कारण उनके मां-बाप के बीच काफी झगड़े होते रहे, आैर आखिर में उनकी मां बबिता करिश्मा और बेबो को साथ लेकर घर छोड़कर चली गई।
   
करीना कपूर की पढ़ाई मुंबई में जमनाबाई नर्सी स्कूल और बाद में देहरादून के वेल्हैम गर्ल्स बोर्डिग स्कूल से हुई।  मीठीबाई कॉलेज, विले पार्ले कॉलेज में दो साल बी-कॉम की पढ़ाई करने के बाद, उन्होंने हावर्ड विश्वविद्यालय से माइक्रो कम्प्यूटर्स में तीन महीने का कोर्स किया। वह एक अभिनेत्री बनने के लिए किशोर नामित कपूर अभिनय संस्थान में शिक्षा लेने लगीं। करीना ने 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से दिन्दी सिनेमा में एंट्री की थी। करीना ने बाॅलीवुड की कई मशहूर फिल्मों में काम किया है जैसे 'रिफ्यूजी', ‘कहो ना प्यार है’,'कभी खुशी कभी ग़म'।

गौरतलब है कि करीना ने अक्टूबर 2012 में नवाब सैफ अली खान के साथ शादी कर ली थी। इन दिनों करीना प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी बेबी बंप के साथ लक्मे फैशन वीक में शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर देखा गया आैर अब वह अपनी आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग कर रही हैं।

:

kareen kapoorkarishma kapoorhappy birthday

loading...