main page

हर्षवर्धन की मेहनत देखकर हैरान हैं अनिल कपूर

Updated 24 July, 2016 11:03:07 AM

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर की मेहनत देखकर हैरान हैं।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर की मेहनत देखकर हैरान हैं। हर्षवर्धन फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत कर रहे हैं। अनिल कपूर ने कहा कि लोग उन्हें अक्सर कहते रहते हैं कि उनसे अधिक मेहनती कोई नहीं है, लेकिन अपने बेटे की मेहनत से वह वाकई में हैरान हैं।  

अनिल कपूर ने कहा कि मुझे लगता है कि हर्षवर्धन मुझसे अधिक मेहनती हैं, जो काफी हैरानी वाली बात है, क्योंकि लोग अक्सर मुझसे कहते हैं कि मैं अधिक मेहनती हूं और मुझसे अधिक कोई नहीं हो सकता। लेकिन मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि वह काफी मेहनती हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के बारे में अधिक बात नहीं करते। कुछ लोगों को पता भी चल पाता कि वह उनके बेटे हैं। लोगों को हमेशा यही लगता है कि उनकी सिर्फ दो बेटियां हैं और इसलिए उनके बेटे के बारे में सुनकर कई लोग हैरान हो जाते हैं। ‘मिर्जिया’सात अक्टूबर को रिलीज होगी।

:

Anil KapoorHarshvardhan Kapoorsurprise

loading...