main page

बड़े पर्दे पर रोमांस कर सकते हैं ऋतिक-सोनम

Updated 19 January, 2016 01:38:02 PM

बॉलीवुड निर्देशक अमित शर्मा माचोमैन ऋतिक रोशन और सोनम कपूर को लेकर फिल्म बना सकते हैं।

मुंबई : बॉलीवुड निर्देशक अमित शर्मा माचोमैन ऋतिक रोशन और सोनम कपूर को लेकर फिल्म बना सकते हैं। अमित शर्मा ने वर्ष 2015 में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर फिल्म तेवर बनाई है। तेवर के जरिए अमित शर्मा ने विज्ञापन फिल्मों से फीचर फिल्मों में आगाज किया। 

चर्चा है कि अमित शर्मा अब आशिकी सीरीज की तीसरी फिल्म बना सकते हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और सोनम कपूर के काम करने की चर्चा है।  ऋतिक रोशन और सोनम कपूर टी-सीरीज के म्यूजिक वीडियो ‘धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना’ में नजर आए थे। 

इसे अमित ने ही निर्देशित किया था। यू टयूब पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है। चर्चा है कि ऋतिक और सोनम को लेकर बड़ा रोमांटिक प्रोजेक्ट अमित शर्मा ही डायरेक्ट करेंगे। सुपरहिट ‘आशिकी-2’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। आशिकी में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल जबकि आशिकी-2 में आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर ने काम किया था।

:

Hritik RoshanSonam KapoorAmit SharmaDheere Dheere Se Meri ZindagiBollywood

loading...