main page

मिलीए 'मिस्टर इंडिया' की क्यूट टीना से, 29 सालों में बन गई हॉटी

Updated 22 September, 2016 02:41:56 PM

चलिए आज आपको लेकर चलते हैं थोड़ी सी बैक फ्लैश में। याद कीजिए 1987 में आई अनिल कपूर की मूवी 'मिस्टर इंडिया' को।

मुंबई:  चलिए आज आपको लेकर चलते हैं थोड़ी सी बैक फ्लैश में। याद कीजिए 1987 में आई अनिल कपूर की मूवी 'मिस्टर इंडिया' को। इसमें एक छोटी सी बच्ची टीना आपको जरूर याद आएगी, जो अनिल कपूर (अरुण) से पूछती है- अरुण भैया वो क्या है...। फिल्म में अपनी क्यूट स्माइल से सबका दिल जीतने वाली वो क्यूट सी बच्ची दरअसल हुजान खोदाइजी (Huzaan Khodaiji) हैं।

 
हुजान मिस्टर इंडिया फिल्म के बाद किसी दूसरी फिल्म में नजर नहीं आईं। हुजान फिलहाल मार्केटिंग कम्युनिकेशन कंपनी लिंटास (Lintas) में बतौर एडवर्टाइजमेंट एक्जीक्यूटिव काम कर रही हैं। मिस्टर इंडिया फिल्म के डायरैक्टर शेखर कपूर ने खुद इस बात की जानकारी दी थी।

:

Mr IndiateenaHuzaan Khodaiji

loading...