main page

B'day spl: अभिनेत्रियों को अलग पहचान दिलाई करिश्मा ने

Updated 25 June, 2016 09:29:59 AM

बॉलीवुड में करिश्मा कपूर को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अभिनेत्रियों को फिल्मों में परंपरागत रूप से पेश किये जाने के तरीके को बदलकर

मुंबई: बॉलीवुड में करिश्मा कपूर को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अभिनेत्रियों को फिल्मों में परंपरागत रूप से पेश किये जाने के तरीके को बदलकर अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता जबकि मां बबीता जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थी।करिश्मा कपूर ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म प्रेम कैदी से की। युवा प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका हरीश ने निभायी। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी साथ ही करिश्मा कपूर के अभिनय को भी सराहा गया।

वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म 'दिल तो पागल है' करिश्मा कपूर के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनका मुकाबला माधुरी दीक्षित से था बावजूद इसके अपने सधे हुए अभिनय से वह दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही।

नब्बे के दशक में करिश्मा कपूर पर यह आरोप लगने लगे कि वह केवल ग्लैमरस किरदार ही निभाने में सक्षम है। इस छवि से बाहर निकालने में निर्माता..निर्देशक श्याम बेनेगल ने उनकी मदद की और उन्हें लेकर फिल्म 'जुबैदा' का निर्माण किया। इस फिल्म में उन्होंने जुबैदा की टाइटिल भूमिका में दिखाई दी।  

फिल्म अभिनेत्री रेखा की मौजूदगी के बावजूद करिश्मा कपूर अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों की वाहवाही लूटने में सफल रही। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह फिल्म फेयर के समीक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित की गई।

2000 के दशक में करिश्मा कपूर ने दर्शकों की पसंद को देखते हुए छोटे पर्दे का भी रुख किया और करिश्मा धारावाहिक बतौर अभिनेत्री काम कर दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया।

 फिल्म प्रेम कैदी की सफलता के बाद करिश्मा कपूर ने 'पुलिस ऑफिसर', 'जिगर', 'अनाड़ी', 'अंदाज अपना-अपना', 'दुलारा' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। इन फिल्मों को दर्शकों ने पसंद तो किया लेकिन कामयाबी का श्रेय बजाये उनके फिल्म अभिनेताओं को अधिक दिया गया।

करिश्मा कपूर की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म राजा हिंदुस्तानी से चमका। इस फिल्म में उनके नायक के रूप में आमिर खान थे। बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा कपूर को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।

:

karishma kapoorbirthday

loading...