26 अगस्त की सुबह मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के पिता आत्मा प्रकाश का निधन हो गया था।
30 Aug, 2016 01:43 PMमुंबईः 26 अगस्त की सुबह मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के पिता आत्मा प्रकाश का निधन हो गया था। कृष्णा के पिता 75 साल के थे। वह कैंसर से पीड़ित थे और कई सालों से इसका इलाज करवा रहे थे।
आपको बता दें कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के पिता की प्रार्थना सभा में कई बाॅलीवुड स्टार्स और टी.वी. सेलेब्स नजर आए। इस प्रार्थना सभा में बाॅलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी पत्नी, बेटी टीना आहूजा और बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ दिखाई दिए। सभी जानते हैं कि गोविंदा और कृष्णा काफी क्लोज फ्रैंड हैं।
प्रार्थना सभा में टी.वी. होस्ट मनीष पॉल, दीपशिखा नागपाल और पूजा बत्रा नजर आईं। इसके साथ ही टी.वी. एक्ट्रैस रागिनी खन्ना, श्रुति सेठ भी वहां मौजूद थे। हाल ही में शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रैस संंभावना सेठ अपने पति के साथ यहां पहुंची। इनके इलावा कॉमेडियन सुदेश लहरी, भारती, होस्ट जय भानुशाली को भी इस सभा में देखा गया।