main page

धक धक गर्ल ने रितेश के साथ मराठी गाने पर डांस कर सपना पूरा किया

Updated 30 May, 2016 06:27:49 PM

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने मराठी गाने पर रितेश देशमुख के साथ डांस कर अपना सपना पूरा किया।

मुंबई: बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने मराठी गाने पर रितेश देशमुख के साथ डांस कर अपना सपना पूरा किया। माधुरी दीक्षित अमेरिकी रियलिटी शो ‘सो यू थिक यू केन डांस’ के भारतीय संस्करण ‘सो यू थिक यू केन डांस-अब इंडिया की बारी’ में कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस और बॉस्को मार्टिस के साथ निर्णायक मंडल में शामिल हैं। रितेश देशमुख अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल-3’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। रितेश ने वहां मराठी फिल्म ‘सैराट ’के लोकप्रिय गीत पर डांस किया। माधुरी ने कहा,‘‘मैं रितेश की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरे साथ मराठी गीत पर डांस किया। मैं काफी समय से मराठी गीत पर डांस करना चाहती थी। यह ‘हाउसफुल-3’की टीम के साथ मजेदार शूट था। साजिद-फरहाद द्वारा निर्देशित ‘हाउसफुल-3’ तीन जून को रिलीज होगी।

 

:

Madhuri DixitRiteish Deshmukhdhak dhak girlMarathidream

loading...