main page

फिल्मों में आने से पहले माधुरी ने किया था TV सीरियल में किया काम लेकिन.....

Updated 29 May, 2016 02:06:26 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस माधुरी दीक्षित ने 1984 में डायरैक्टर हितेन नाग की फिल्म म से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस माधुरी दीक्षित ने 1984 में डायरैक्टर हितेन नाग की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अाज वह मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रैसेस में से एक हैं। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय था, जब माधुरी को 'दूरदर्शन' के शो से रिजेक्ट कर दिया था।

बता दें बॉलीवुड में अाने से पहले माधुरी ने 1984 में 'बॉम्बे मेरी है' शो में एक पायलट एपिसोड शूट किया था। यह शो दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होना था। लेकिन DD ने इसे देखते ही माधुरी को रिजेक्ट कर दिया गया और सीरियल आगे नहीं बन पाया। 

दूरदर्शन के मुताबिक, सीरियल की स्टार कास्ट ज्यादा इम्प्रेस्सिव नहीं थी। यही वजह है कि इस शो तो बंद कर दिया गया। इसी कारण शो को टेलीकास्ट करने की परमिशन नहीं दी गई।

शो को डायरैक्टर अनिल तेजानी डायरैक्ट कर रहे थे। अनिल ने 1982 में दीप्ति नवल, प्राण और शक्ति कपूर स्टारर 'पार्टनर' को डायरैक्ट किया था। माधुरी के अलावा, इस शो में बेंजामिन गिलानी और मजहर खान जैसे स्टार्स भी शािमल थे।

गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित को खास पहचान सुपरहिट फिल्म 'तेजाब' से मिली। फिल्म 'तेजाब' से माधुरी को नाम फिल्मफेयर के 'बेस्ट एक्ट्रैस' अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा वह कई फिल्मों में नजर आई। 

:

Madhuri DixitAbodhBombay Meri HaiTezaab

loading...