main page

40 के पार 'मुन्नी' का सैक्सी अवतार, देखिए तस्वीरें

Updated 23 August, 2016 03:59:41 PM

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान को किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान को किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। सालों पहले मलाइका का छैय्यां-छैय्यां डांस इतना लोकप्रिय हुआ कि फिल्म 'दिल से' को दर्शक भूल गए, पर ट्रेन की छत पर किए मलाइका और शाहरुख के डांस को लोग आज तक भूले नहीं हैं। 23 अगस्त 1973 को मुंबई में मलाइका का जन्म हुआ।

आपको बता दें कि मलाइका के जन्म के चार साल बाद अमृता ने जन्म लिया। दोनों बहनों में अनोखा दोस्ताना-प्यार है। मलाइका की स्कूली शिक्षा चेंबूर के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल हाईस्कूल में हुई। मलाइका जब कॉलेज में पढ रही थीं, तभी उन्होंने एम. टी.वी. में वीजे के लिए आवेदन किया था। हालांकि यह उन्होंने कोई सोच-समझकर नहीं किया।

मलाइका कहती हैं, मैं नहीं जानती थी कि वीजे क्या होता है, उसका काम क्या होता है। भारत में यह एम टी.वी. का शुरुआती दौर था। जब मुझे एम टी.वी. के लिए बतौर एंकर चुना गया तो मैं पागल हो गई थी। आज किसी भी रिएलिटी शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी जब पहले ही राउंड में सलेक्ट हो जाते हैं, तो उनकी जैसी प्रतिक्रिया होगी, मेरी स्थिति उससे भी कुछ ज्यादा ही हुई।

इसके बाद मलाइका ने मॉडलिंग की। इस क्षेत्र में भी वह काफी मशहूर हुई. मॉडलिंग के दौरान ही एम.आर. कॉफी के लिए विज्ञापन शूट किए। अब ऐसा लगता है कि  मलाइका अरोड़ा खान के दाम आसमान छू रहे हैं। फिल्म दंबग में 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसा सुपरहिट आइटम नंबर करने के बाद मलाइका ने अपनी फीस बढ़ा दी है।  आज हम आपको मलाइका के जन्मदिन पर उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाएंगे। 

 

:

malaika arorahappy birthdayItem girl

loading...