main page

MOVIE REVIEW : कमाल की है 'बाजीराव मस्तानी'

Updated 19 December, 2015 10:30:36 AM

कहते है दूध का जला, छाछ भी फूंक- फूंक कर पीता हैं लेकिन संजय लीला भंसाली को अपने 12 वर्ष पुराने ड्रीम प्रोजेक्ट पर इतना विश्वास

कहते है दूध का जला, छाछ भी फूंक- फूंक कर पीता हैं लेकिन संजय लीला भंसाली को अपने 12 वर्ष पुराने ड्रीम प्रोजेक्ट पर इतना विश्वास था कि उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख जैसे अभिनेता और रोहित शेट्टी जैसे निर्देशक से टक्कर लेने का दमखम दिखाया। भंसाली 2003 में सलमान और ऐश्वर्या के साथ इस फिल्म को बनाना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी यह फिल्म टलती रही और आखिरकार उनकी ही पिछली फिल्म ‘‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’’ के मुख्य किरदार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ बाजीराव और मस्तानी के किरदार की खोज पूरी हुई =। 

कहानी

बाजीराव मस्तानी एन.एस. इनामदार की मराठी उपन्यास ‘‘ राऊ’’ पर आधारित है जिसे फिल्म की पटकथा में बदला है प्रकाश कपाड़यिा ने। फिल्म की कहानी अठारवीं सदी की है जिसमें महान योद्धा पेशवा बाजीराव और युद्ध कौशल में पारंगत मस्तानी की प्रेम गाथा दिखायी गई है। किसी युद्ध अभियान पर निकले बाजीराव की मुलाकात मस्तानी से होती है और पहली ही मुलाकात में दोनों एक- दूसरे को अपना दिल दे बैठते हैं हालांकि मस्तानी के मजहब के कारण बाजीराव के परिवार को उनका रिश्ता नागावार गुजरता है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी काशीबाई का किरदार निभा रही हैं।  

निर्देशक 

ऐतिहासिक फिल्म बनाने में बालीवुड में संजय लीला भंसाली सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। बाजीराव की कहानी के साथ न्याय करने के साथ-साथ भंसाली ने पूरी फिल्म में ऐसे सेट्स बनाए हैं जो देखने में विहंगम और मनमोहक हैं। बात चाहे आईना महल की हो या शनिवार वाड़ा की। प्यार के साथ फिल्म में बाजीराव को कई युद्ध लड़ते भी दिखाया गया है और युद्ध के यह सीक्वंस कमाल के है। 

अभिनय

बाजीराव के किरदार को पर्दे पर जीवंत कर रणवीर सिंह ने एक बार फिर यह जता दिया है कि आने वाले दिनों में वह बालीवुड के सबसे बड़े स्टार बनने वाले हैं। इस किरदार के लिए  उन्होंने जो मेहनत की है, वह पर्दे पर साफ झलकती है। मराठी लहजे मेंं बात करने से लेकर एक योद्धा के हावभाव दिखाने तक, हर मामले में वह फिट बैठे हैं। मस्तानी बनी दीपिका ने भी अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। तलवारबाजी से लेकर डांसिंग और चेहरे के एक्सप्रेशन, हर मामले में वह लाजवाब हैं। प्रियंका चोपड़ा के हिस्से में ज्यादा स्क्रीन स्पेस तो नहीं आया, फिर भी उन्होंंने काशीबाई की किरदार को बखूबी निभाया है। पर्दे पर जहां भी दीपिका और प्रियंका का आमना -सामना हुआ,वहां प्रियंका दीपिका पर भारी पड़ी हैं। इन तीनों के अलावा तन्वी आजमी, मिलिन सोमन, महेश मांजरेकर और आदित्य पंचोली के साथ अन्य कलाकारों ने भी छोटे लेकिन अहम किरदार निभाये है। इनमें से तन्वी आजमी का काम सराहनीय है जिन्होंने अपने किरदार को रियल लुक देने के लिए अपने सिर के बाल तक मुंडवा लिए।

गीत-संगीत

 ‘पिंगा’ , ‘मस्तानी’, ‘गजानन’, जैसे गाने पहले से ही लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। इसके अलावा ‘आयत’ और ‘अलबेला सजन’ कहानी को आगे बढ़ाने का काम करता है। फिल्म के क्लोजिंग टाइटल के साथ चलने वाला गाना ‘आज इबादत’ भी कानों को सकून देता है।  

देखे या न देखें

ऐतिहासिक फिल्मों के शौकीनों के लिए यह फिल्म ‘मस्ट वाच’ है। संजय लीला भंसाली ने फिल्म की कहानी से लेकर सेट की डिजायङ्क्षनग पर जो मेहनत की है, वह साफ नजर आता है। रणवीर, दीपिका और प्रियंका की तिकड़ी ने जबरदस्त अभिनय किया है और ऐसे में यह फिल्म आपको मिस नहीं करनी चाहिए। 

रेटिंग

बाजीराव मस्तानी को आप मुगल-ए-आजम, देवदास, जोधा-अकबर, जैसी फिल्मों की श्रेणी में रख सकते हैं। हमारी तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 4 स्टार। 

:

Movie ReviewBajirao MastaniDeepika PadukoneRanveer SinghPriyanka Chopra

loading...