main page

MS धोनी दिल्ली में सुशांत सिंह राजपूत को ले गए अपने घर

Updated 29 September, 2016 09:48:24 AM

क्रिक्रेटर एम एस धोनी उनपर आधारित बायोपिक फिल्म ‘एम एस धोनी’ के स्टार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को यहां अपने उस घर में ले गए

मुंबई: क्रिक्रेटर एम एस धोनी उनपर आधारित बायोपिक फिल्म ‘एम एस धोनी’ के स्टार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को यहां अपने उस घर में ले गए जो उनके लिये विशेष महत्व रखता है। यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार कुछ समय पहले राष्ट्रीय राजधानी में इस फिल्म के प्रचार के लिए आए सुशांत को धोनी अपने घर ले गए।  

विज्ञप्ति के अनुसार धोनी, सुशांत और प्रोड्यूसर अरूण पांडे यहां नयी दिल्ली की एयर इंडिया कॉलोनी गए जहां 2012 तक धोनी के दिल्ली आने-जाने के दौरान उनका घर था। यह वही स्थान है जहां धोनी 2011 का अपना क्रिक्रेट वल्ड कप जीत का जश्न मनाने लौटे थे और यहीं से वह साक्षी के साथ परिणय सूत्र में बंधने निकले थे।  इस फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे है। यह फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। 
 

:

MS DhoniSushant Singh RajputDelhi

loading...