मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन का लीलावती अस्पताल में निधन हो गया है।
09 Oct, 2015 04:37 PMमुंबई: मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन का लीलावती अस्पताल में निधन हो गया है। सूत्रों ने बतया कि 71 वर्षीय संगीतकार की किडनी में समस्या होने की वजह से यूरिनरी इंफेक्शन से पीड़ित थे। जैन का इलाज बांद्रा में लीलावती अस्पताल में कराने के लिए उन्हें बुधवार को एक चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस द्वारा नागपुर के वॉकहार्ट अस्पताल से मुंबई लाया गया था जहां उनका निधन हो गया।
इससे पहले उनके भाई महिन्द्रा ने बताया था," वह आईसीयू में हैं..वह वेंटीलेटर पर हैं। वह 24 घंटे डायलिसिस पर हैं। उन्होंने बताया, ‘उनकी हालत स्थिर हैं.. उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हें अगले दो दिन अस्पताल में रखा जा सकता है।’’ गौरतलब है कि जैन काफी समय से बीमार हैं और लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह एक कार्यक्रम के सिलसिले में नागपुर गये थे, जिसकी योजना उन्होंने काफी पहले बनाई थी।