एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी टी.वी. शो क्वांटिको के पहले सीजन ने काफी लोकप्रियता पाई थी।
06 Oct, 2016 02:36 PMलॉस एंजेलिस: एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी टी.वी. शो क्वांटिको के पहले सीजन ने काफी लोकप्रियता पाई थी। इसी के दम पर दूसरे सीजन से भी काफी आस लगाई जा रही थी। इसका जमकर प्रचार किया गया। प्रियंका भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहीं।
अापको बता दें कि अमेरिकी शहर प्रियंका के इस शो के होर्डिंग्स पट गए। लेकिन यह दर्शकों पर अपना असर दिखाने में नाकाम रहा। वैराइटी मैगजीन के अनुसार, इसकी रेटिंग घटकर 1.0 हो गई है और दर्शक संख्या 36 लाख रह गई है।
डेमो में 47 फीसदी और दर्शकों में 49 फीसदी की गिरावट आई है। पहले सीजन से ठीक आधे रह गए हैं। जबकि पिछली बार इसके 71 लाख दर्शक थे। साथ ही रेटिंग 1.9 थी। प्रियंका के शो के जेनर के ही टी.वी. सीरियल 'हाउ टू गेट अवे विद मर्डर' और "हाउस ऑफ कार्ड्स' की रेटिंग में भी गिरावट आई है। जबकि स्पोर्ट्स के सभी शो अव्वल हैं।
क्वांटिको से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि शो लोकप्रियता के पैमाने पर खरा है। इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।