साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीतने के बाद ही प्रियंका ने साल 2003 में फिल्म 'द हीरो- लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से बॉलीवुड में एंट्री की थी।
01 Dec, 2015 12:23 PMमुंबई साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीतने के बाद ही प्रियंका ने साल 2003 में फिल्म 'द हीरो- लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से बॉलीवुड में एंट्री की थी।
प्रियंका का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में 18 जुलाई, 1982 को हुआ था। उन्होंने मुंबई के 'जय हिंद कॉलेज' में पढ़ाई शुरु की पर मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया था।
प्रियंका की मां ने उनकी कुछ फोटो मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए भेज दी और उसके बाद प्रियंका को शो में भाग लेने का मौका भी मिला। यह सब प्रियंका के लिए शॉकिंग था। अपनी पढ़ाई से समय निकालकर उन्होंने कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था।
प्रियंका ने फेमिना मिस इंडिया में दूसरा पायदान हासिल किया। जिसके बाद उन्होंने 'मिस वर्ल्ड' कॉन्टेस्ट में भारत की तरफ से 'मिस वर्ल्ड-2000' का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने वाली वह भारत की पांचवीं महिला थीं। साल 2009 में उन्हें मिस वर्ल्ड के लिए जज के तौर बुलाया गया था।