main page

आखिर ऐसा क्या हुआ जो समुद्र के किनारे भी छिपाना पड़ा प्रियंका को अपना शरीर

Updated 29 April, 2016 02:46:53 PM

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म में व्यस्त हैं।

लॉस एंजलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म में व्यस्त हैं। प्रियंका की फिल्म 'बेवॉच' को लेकर बातें तो खूब हो रही हैं लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। प्रियंका की हालत इन दिनों ऐसी है कि समंदर किनारे भी शरीर को छुपा रही हैं।

बता दें कि प्रियंका इन दिनों फिल्म 'बेवॉच' में ड्वेन जॉनसन जैसे सितारों के साथ काम कर रही हैं। फिल्म की टीम की ओर से सोशल-मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की जा रही हैं, उनमें प्रियंका शामिल नहीं है। इसको लेकर कई सवाल किए कि हैं। प्रियंका समंदर किनारे इतने कपड़े पहनकर क्या छुपा रही हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका की फिल्म 'बेवॉच' टीम की दूसरी हीरोइनें छोटे कपड़ो में दिखाई दी, जबकि प्रियंका की ऐसी कोई फोटो इस में शामिल नहीं है। वहीं प्रिंयका के फैंस असमंजस में हैं कि फिल्म में उनका रोल कितना है। कहीं ऐसा तो नहीं कि जिस फिल्म के लिए प्रियंका बॉलीवुड को छोड़े बैठी हैं उसमें उनका रोल नाममात्र का हो।

:

Priyanka ChopraBaywatchQuanticobikini

loading...