main page

इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु करेंगी डेब्यू

Updated 21 August, 2016 06:28:34 PM

हाल ही में खबर मिली है कि एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा भी स्क्रीन पर एक्टिंग करती नजर आएंगी। वह "वेंटीलेटर' नाम की मराठी फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करेंगी।

मुंबई: हाल ही में खबर मिली है कि एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा भी स्क्रीन पर एक्टिंग करती नजर आएंगी। वह "वेंटीलेटर' नाम की मराठी फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करेंगी। इसे राजेश मापुस्कर निर्देशित करेंगे। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अपना ही रोल निभाएंगी, जबकि डॉ. मधु उनकी मां के रूप में होंगी। 

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग कुछ सप्ताह पहले शुरू हो चुकी है। इसमें कैमियो रोल में आशुतोष गोवारीकर भी नजर आएंगे। प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस तले बनने वाली पहली मराठी फिल्म वेंटीलेटर में महाराष्ट्र के थिएटर के कई जाने-पहचाने चेहरे दिखाई देंगे। 

 
:

marathi moviespriyanka chopraMadhu Chopraenter

loading...