main page

नहीं रही पाक की फेमस मॉडल कंदील बलोच, इन कंट्रोवर्सी से मचाई थी खलबली

Updated 16 July, 2016 01:07:27 PM

पाकिस्तान की मॉडल आैर 'ड्रामा क्वीन' कंदील बलोच की हत्या कर दी गई है। क्रिकेट के बयानों को लेकर अक्सर वह सुर्खियों में रहती थी।

मुंबई: पाकिस्तान की मॉडल आैर 'ड्रामा क्वीन' कंदील बलोच की हत्या कर दी गई है। क्रिकेट के बयानों को लेकर अक्सर वह सुर्खियों में रहती थी। जानकारी के मुताबिक कंदील को उसके भाई ने गोली मारी है। यह हत्या मुल्तान में हुई है। 

हाल ही में एक नया वीडियो के साथ सुर्खियों ने आई थी। यह वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक पेज़ पर पिछले शनिवार को शेयर किया था। 

बता दें पहली बार वह तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने कहा कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान की टीम इंडिया को हरा देगी तो वो कप्तान शाहिद आफरीदी और पूरी टीम के लिए स्ट्रिप डांस करेंगी। यह बात कंदील ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लिखी।

इससे पहले भी कंदील बलोच का एक वीडियो सामने आया था, जिस में बलोच ने पीएम मोदी को चायवाला कहकर संबोधित किया था। कंदील बलोच ने फरवरी में भारतीय प्रधानमंत्री को डार्लिंग कहते हुए दो वीडियो भी शेयर किए थे।

कंदील बलोच एक पाकिस्तानी मॉडल थी जो अक्सर अपने बयानों की वजह से खबरों में रहती थी। जब भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराया था, उसके बाद कंदील ने शाहिद आफरीदी को पागल कहा था। कंदील का कहना है कि जब तक शाहिद पाकिस्तान का कप्तान रहेगा तब तक पाकिस्तान का कुछ नही हो सकता।

इतना ही नहीं अभिनेत्री कंदील ब्लूच ने ट्वीटर पर अपने प्यार इजहार भी किया था। वह शख्स क्रिकेटर विराट कोहली थे। कंदील ने ट्वीटर पर किए गए ट्वीट में लिखा 'विराट बेबी अनुष्का शर्मा ही क्या?' #qandeelbaloch #viratkholi- फीलिंग इन लव।' खबरों के अनुसार वह 'बिग बॉस' के 10वें सीजन में भी नजर आ सकती थी। उनकी तरफ से काफी बातचीत हो गई थी। खैर, अब पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। देखना यह होगा इस केस क्या नया मोड़ आता है। 

 
:

Qandeel Balochdeathdead

loading...