main page

37 साल की आइटम गर्ल राखी कभी दिखती थी एेसी, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

Updated 25 November, 2015 01:08:57 PM

बॉलीवुड की आइटम गर्ल और कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत आज 37 साल की हो गई हैं। 25 नवंबर, 1978 को मुंबई में जन्मी राखी का असली नाम नीरू भेड़ा है।

मुंबई: बॉलीवुड की आइटम गर्ल और कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत आज 37 साल की हो गई हैं। 25 नवंबर, 1978 को मुंबई में जन्मी राखी का असली नाम नीरू भेड़ा है। उनके पिता आनंदी सावंत वर्ली पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल रहे हैं।

राखी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'Agnichakr' से की थी। 'राखी का स्वयंवर', 'बिग बॉस सीजन 1', 'नच बलिए 3' जैसी टीवी शोज से भी राखी जुड़ चुकी हैं।

बॉलीवुड में अपने बडबोलेपन के लिए जाने-जानी वाली राखी सावंत साल 2006 में मीका के बर्थडे पार्टी में गई, जहां मीका ने उन्हें सरेआम किस कर दिया था। फिर क्या गुस्से में लाल राखी को सुर्खियों मे रहने का एक बहाना मिल गया और मीका कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो गए। इतना ही नहीं इस विवाद के बाद मीका ने राखी का मजाक उड़ाते हुए एक गाना भी बना दिया 'ऐ भाई तूने पप्पी क्यों ली'।

कॉन्ट्रोवर्सी के लिए मशहूर राखी सावंत ने प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई हैं। हालांकि, इस सर्जरी ने उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगाने के बजाय दाग लगा दिए। राखी की पुरानी और अभी की फोटोज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके लुक में काफी बदलाव आ चुके हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने Nose Job और Lip Enhancement करवाया था।

 

:

Rakhi SawantActressBollywoodbirthday

loading...