फिल्म 'सनम तेरी कसम' एक लव स्टोरी है, जिसमें प्यार के लिए तड़प, क़ुर्बानी, कशिश और जज्बात हैं। फिल्म के कुछ दृश्य वाकई जज्बाती बना देते हैं।
05 Feb, 2016 04:35 PMरेटिंग 2/5
स्टार कास्ट हर्षवर्धन राणे, मावरा होकेन
डायरेक्टर राधिका राव और विनय सप्रू
मुंबई: फिल्म 'सनम तेरी कसम' एक लव स्टोरी है, जिसमें प्यार के लिए तड़प, क़ुर्बानी, कशिश और जज्बात हैं। फिल्म के कुछ दृश्य वाकई जज्बाती बना देते हैं।
इंदर और सरू एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। इंदर का एक क्रिमिनल बैकग्राउंड है, उस पर मर्डर का इल्जाम है, वो शराबी, नकारा और भटका हुआ है। वहीं सरू एक संस्कारी तमिल ब्राह्मण फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। सरू के पिता इंदर की खराब इमेज की वजह से उसे सोसायटी से बाहर निकालना चाहते हैं, लेकिन जब वो सरू को इंदर के घर पर देखते हैं, तो सरू को घर से बाहर निकाल देते हैं। इसके बाद इंदर सरू का सहारा बनता है।
दोनों ही अपने परिवार से दूर हैं और अकेलेपन से घिरे हुए हैं। फिल्म की कहानी इनके बदलते रिश्ते के साथ आगे बढ़ती है। सरु अपने कलीग से प्यार करती है, लेकिन वो सरू की बहन जी इमेज की वजह से उसे पसंद नहीं करता। इंदर सरू का मेकओवर करता है और उसे उसके प्यार से मिलाता है। लेकिन यहां भी कहानी में ट्विस्ट है।
सारू और इंदर की भूमिकाओं को मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे ने बहुत अच्छे से निभाया है। इन दोनों कलाकारों ने प्यार के लिए तड़प को अच्छे निभाया है या फिर यूं कहें कि दोनों की केमिस्ट्री अच्छी लगी है।