गणेश चतुर्थी त्योहार को आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं।
31 Aug, 2016 04:22 PMमुंबई: गणेश चतुर्थी त्योहार को आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इस त्योहार को लेकर पूरे देश में विशेष तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस 11 दिनों के त्योहार को लोग काफी उत्साह आैर खुशी से मनाते हैं। लोग गणेश भगवान को खुश करने के लिए मोदक का भोग भी लगाते हैं।
आपको बता दें कि इस मौके पर बाॅलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने एक मराठी वीडियो सान्ग लेकर आए है। जिसका इंग्लिश टाइटल ThankGodBappa रखा गया हैं। रितेश ने वीडियो में बप्पा को थैंक्स कहा आैर बताया कि कैसे वह लोगों की मदद करते है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि बप्पा के लिए सब एक बराबर हैं। खास बात यह है कि यह वीडियो अक्षय कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।