main page

लोगों को लगा था नहीं बनेगी बाजीराव मस्तानी :भंसाली

Updated 25 November, 2015 04:43:45 PM

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने कहा है कि कई लोगों को लगा था उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी कभी

मुंबई : बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने कहा है कि कई लोगों को लगा था उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी कभी नहीं बनेगी।  संजय लीला भंसाली नब्बे के दशक में फिल्म बाजीराव-मस्तानी सलमान खान और ऐश्वर्या राय को लेकर बनाना चाहते थे लेकिन बात नही बन सकी।

इसके बाद भंसाली ने कई बार फिल्म को बनाने का प्रयास किया लेकिन हर बार उनके सामने कोई न कोई मुश्किल खड़ी हो जाती थी।  भंसाली ने आखिरकार रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को लेकर फिल्म बना ही डाली।

‘बाजीराव मस्तानी’जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  संजय लीला भंसाली ने कहा कि लोगों को लगा था कि ये फिल्म कभी नहीं बन पाएगी, जिसे मैं पिछले 12 सालों से बनाने की कोशिश कर रहा था। भंसाली ने कहा,‘मैंने इसे 12 सालों तक संभाल कर रखा और 12 सालों तक इसके बारे में सोचता रहा। लोगों को लगा था कि ये फिल्म कभी नहीं बनेगी क्योंकि मेरे लिए इसे बनाना मुश्किल है।

उन्होंने कहा‘‘ बहुत लोग फिल्म से जुड़े और चले गए लेकिन ये बाजीराव ,मस्तानी और काशीबाई की किस्मत में ही लिखी थी। बाजीराव, मस्तानी और काशीबाई की आत्मा चाहती थी उनके किरदार ये लोग(रणवीर,  दीपिका और प्रियंका) ही निभाएं और कोई इसके खिलाफ नहीं जा सकता था।’’

:

Bajirao MastaniSanjay Leela BhansaliDeepika PadukonePriyanka ChopraBollywood

loading...