main page

ये हैं बी टाउन HOTTEST MOMS, आज भी बरकरार है इनका जलवा

Updated 03 October, 2015 12:53:27 PM

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन 5 साल बाद फिल्म 'जज्बा' से इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। मां बनने के बाद भी ऐश आज भी उतनी

मुंबई : विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन 5 साल बाद फिल्म 'जज्बा' से इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। मां बनने के बाद भी ऐश आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी वह पहली थी। ऐश की प्यारी सी बेटी का नाम आराध्या हैं। बी टाउन और भी कई ऐसीं एक्ट्रैस हैं जिनका जलवा मां बनने के बाद भी बरकरार है। बताते है बॉलीवुड की ऐसी ही अभिनेत्रियां जो साथ में है हॉटेस्ट मम्मियां..

शिल्पा शेट्टी हर कोई जानता है कि शिल्पा शेट्टी अपनी सेहत का कितना ख्याल रखती है और इसी कारण उन्हें इंडिया में सबसे यम्मी मम्मी होने का ख़िताब मिला है। उनके बेटे विवान जन्म के बाद ही उन्होंने अपना बढ़ा हुआ वजन घटा लिया उससे उनके फैंस के लिए फिटनेस आइडियल मिल गया है। 

मलायका अरोरा खान शादी होने और मां बनने के बाद मलायका ने जिस तरह अपनी काया को छरहरी व आकर्षक बनाए रखा है, वह बहुत कम लोगों के बस की बात है। मलाइका एक 11 साल के बेटे अरहान खान की मां हैं लेकिन मलाइका इतनी ग्लैमरस हैं कि आज भी उनका जलवा फैंस के बीच बरकरार है। 

रवीना टंडन भले ही बॉलीवुड में अभी इतनी सक्रिय ना हों लेकिन दो बच्चों की मां रवीना की खूबसूरती के आज भी सभी दीवाने हैं। 

करिश्‍मा कपूर के दो बच्चे हैं, बेटा कियान और बेटी समायरा। लेकिन खूबसूरत सेलिब्रिटीज मम्मियों की लिस्ट में करिश्मा ने अपनी जगह बरकरार रखी है। वह आजकल छोटे पर्दे पर ही ज्यादा नज़र आती है। 

इन दिनों फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में बिज़ी काजोल एक बेटी और बेटे की मां हैं। दिन-ब-दिन उनकी खूबसूरती बढ़ती ही जा रही है।  यही वजह है कि खूबसूरत मम्मियों की लिस्ट में काजोल ने अपनी जगह बनाई है। 

श्रीदेवी खूबसूरत अभिनेत्री ने एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर चुकी है। बीते दिन उनकी फिल्म पुलि रिलीज़ हुई। श्रीदेवी की दो बेटियां हैं जाहन्वी और खुशी। खबर है कि जल्द जान्हवी भी बॉलीवुड में डेब्यू करेगी। 

माधुरी दीक्षित हॉट मम्मियों की यह लिस्ट माधुरी के बिना अधूरी है। दो बच्चों की मां होने के बावजूद उनकी खूबसूरती पहले जैसी बरकरार है।

:

Aishwarya Rai BachchanMaliaka Arora KhanShilpa ShettyHot MummyBollywood

loading...