main page

प्रियंका पर गर्व महसूस कर रहे हैं शाहिद

Updated 06 February, 2016 01:42:20 PM

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शाहिद कपूर प्रियंका चोपड़ा पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

मुंबई : बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शाहिद कपूर प्रियंका चोपड़ा पर गर्व महसूस कर रहे हैं।  प्रियंका चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। शाहिद कपूर इस बात को लेकर बेहद खुश हैं कि प्रियंका का हॉलीवुड में करियर सही राह पर है। शाहिद का मानना है कि प्रियंका के अंदर पहले से ही अंतरराष्ट्रीय सितारा बनने की क्षमता थी। 

शाहिद ने कहा, ‘‘हॉलीवुड में मिली सफलता से प्रियंका ने देश को गौरवान्वित किया। हम सभी को प्रियंका पर गर्व है। हम खुश हैं कि वह भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले गई। उनके अंदर पहले से अंतरराष्ट्रीय सितारा होने की क्षमता थी और वह काफी अच्छा कर रही है।’’  शाहिद का कहना है कि फिल्मकार करण जौहर उन कुछ लोगों में से हैं जो अपने दिल की बात कहने में शर्माते नहीं हैं। करण को अभी हाल ही में देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संबंध में अपनी टिप्पणी के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। 

शाहिद ने कहा कि हर किसी का समसामयिक मुद्दे पर अपना दृष्टिकोण होता है लेकिन उनमें से कुछ ही इसे जाहिर करने का निर्णय करते हैं और करण उनमें से एक हैं।

:

Priyanka ChopraShahid KapoorQuanticoBollywood

loading...