main page

रियलिटी टीवी शो को जज करेंगी श्रद्धा

Updated 26 August, 2016 09:55:35 AM

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक म्यूजिक रियलिटी टीवी शो में जज की भूमिका निभा सकती है। चर्चा है कि श्रद्धा कपूर को आने वाले ‘रॉ स्टार’ शो के जज पैनल में गायक अरिजीत सिंह के साथ जुडऩे के लिए कहा गया है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक म्यूजिक रियलिटी टीवी शो में जज की भूमिका निभा सकती है। चर्चा है कि श्रद्धा कपूर को आने वाले ‘रॉ स्टार’ शो के जज पैनल में गायक अरिजीत सिंह के साथ जुडऩे के लिए कहा गया है।

अरिजीत इस शो में प्रतियोगियों को मार्गदर्शन देंगे ,वहीं श्रद्धा इस शो में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। फिलहाल श्रद्धा दक्षिण अफ्रीका में ‘हाफ गर्लफ्रेंड‘ की शूटिंग में व्यस्त है । उनके वापस आने पर शूटिंग शुरू कर दी जायेगी।  गौरतलब है कि श्रद्धा ने इससे पहले फिल्म एक विलेन में पाश्र्वगायन किया था । ‘रॉ स्टार’ का प्रसारण लाइफ ओके चैनल पर होगा।

:

Shraddha KapoorArijit SinghRaw Star

loading...