main page

अमेरिकन चैनल ने बॉलीवुड एक्ट्रैस से मांगी माफी

Updated 02 October, 2015 09:35:50 AM

टेलीविजन चैनल एबीसी ने अपने टेलीविजन शो 'नाइटलाइन' में प्रियंका चोपड़ा की जगह पूर्व विश्व सुंदरी युक्ता मुखी....

लॉस एंजलिस: टेलीविजन चैनल एबीसी ने अपने टेलीविजन शो 'नाइटलाइन' में प्रियंका चोपड़ा की जगह पूर्व विश्व सुंदरी युक्ता मुखी की तस्वीर प्रसारित करने के लिए उनसे माफी मांगी है, जिसे प्रियंका ने स्वीकार कर लिया है। वाकया एबीसी के 'नाइटलाइन' शो से संबंधित है, जिस पर प्रियंका मौजूद थीं। शो के दौरान चैनल ने प्रियंका (33) के प्रसिद्ध होने से संबंधित एक क्लिप चलाई। इस क्लिप में उनकी बजाय 1999 की विश्व सुंदरी युक्ता मुखी की तस्वीर थी। जबकि युक्ता ने वर्ष 1999 में विश्वसुंदरी का ताज जीता था और प्रियंका ने वर्ष 2000 में इस प्रतियोगता में जीत दर्ज की थी।

एबीसी नेटवर्क ने ट्विटर पर इस गलती के लिए प्रियंका से माफी मांगी और इसकी दुरुस्त प्रति अपलोड की। बाद में प्रियंका ने इस गलती को सुधारने के लिए नेटवर्क का शुक्रिया अदा किया। प्रियंका हाल ही में ‘क्वांटिको’ श्रृंखला के मुख्य किरदार एलेक्स पैरिश के रूप में नजर आ रही हैं। भारत में इसका प्रसारण तीन अक्टूबर से होगा। अमेरिका में यह 28 सितंबर को प्रसारित हो चुका है।

:

MISS WORLDabcQuanticopriyanka choprasorrypc

loading...