बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बॉलीवुड हीरोइनें ऐसी हैं जिन्हें बॉलीवुड में आने से पहले उनके वजन, लुक, हाइट को लेकर अपने
29 Sep, 2016 03:35 PMमुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बॉलीवुड हीरोइनें ऐसी हैं जिन्हें बॉलीवुड में आने से पहले उनके वजन, लुक, हाइट को लेकर अपने परिवार या रिश्तेदारों के ताने सुनने पड़ते थे। इन सब में से एक सोनम कपूर है। सोनम कपूर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।
आपको बता दें कि सोनम कपूर के मुताबिक, उन्हें भी बॉडी शेमिंग और स्ट्रेच मार्क्स को लेकर सुनना पड़ा था। सोनम कपूर ने ये भी बताया कि बतौर सेलिब्रिटी पब्लिक अपीयरेंस के लिए कितना खर्चा करना पड़ता है।
सोनम कपूर ने बजफीड को एक इंटरव्यू् देने के दौरान बताया कि एक आम लड़की की तरह मैं भी किशोरावस्था में रात को शीशे के आगे अपनी बॉडी को देखकर पछताती थी और खुद से सवाल करती थी कि मेरा वजन इतना अधिक क्यों हैं? मैं गोरी क्यो नहीं हूं? मेरी आंखों के नीचे काले घेरे क्यों हैं? अपनी उम्र के लड़कों से अधिक लंबी क्यों हूं मैं? क्या मेरे स्ट्रेच मार्क्स कभी जा पाएंगे? ऐसे-ऐसे सवाल मेरे मन में उठते थे।