main page

टाईगर श्राफ बन सकते हैं सुपरस्टार !

Updated 05 February, 2016 05:39:19 PM

बॉलीवुड अभिनेता और जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ सुपरस्टार बन सकते हैं। टाइगर श्राफ ने वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता और जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ सुपरस्टार बन सकते हैं। टाइगर श्राफ ने वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। टाइगर श्रॉफ की अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग है। कभी उनकी तुलना ऋतिक से की जाती है तो कभी अक्षय कुमार से। 

पर्सनल लाइफ में भी अक्षय कुमार को वह अपना आइडल मानते हैं। टाइगर श्राफ इन दिनों फिल्म बागी में काम कर रहे हैं और इसमें उनके ऑपोजिट श्रद्धा कपूर दिखेंगी। इन दिनों टाइगर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसमें भी वो खतरनाक स्टंट्स करते हुए नजर आएंगे। 

बागी की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ घायल भी हो चुके हैं। टाइगर श्रॉफ वैसे तो काफी स्मार्ट और क्यूट से दिखते हैं लेकिन वो अपने जब हॉट अवतार में आते हैं तो उनके मुकाबले उनकी उम्र का कोई भी स्टार नजर नहीं आता। इन सबको देखकर ऐसा लगता है टाइगर श्राफ अगले सुपरस्टार बन सकते हैं।

:

Tiger ShroffThe Flying JattBaaghiSuperstarBollywood

loading...