main page

परिवार को ऐतराज, गर्लफ्रैंड के साथ रहना चाहते है वरूण

Updated 07 May, 2016 05:33:05 PM

बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन अपनी गर्लफ्रैंड के साथ लिव इन रिलेशनसिप में रहना चाहते हैं।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन अपनी गर्लफ्रैंड के साथ लिव इन रिलेशनसिप में रहना चाहते हैं। वरूण धवन और उनकी खास दोस्त नताशा दलाल को कई बार साथ में देखा जाता है और उन दोनों के रिलेशन को लेकर भी कई बार खबरें सामने आ चुकी है। कहा जा रहा है कि वरूण और नताशा का रिश्ता दोस्ती से बढकर है। अब वरूण अपनी दोस्त नताशा के साथ लिव इन में रहना चाहते हैं। वरूण धवन और नताशा दलाल के बीच नजदीकियां काफी बढ गई है। अब वरूण ने नताशा के साथ लिव इन में रहने का फैसला किया है लेकिन वरूण का परिवार इस बात के लिए राजी नहीं है।

चर्चा है कि कुछ दिन पहले वरूण ने अपने पिता डेविड धवन के साथ इस बारे में बात की। बताया जा रहा है कि वरूण ने अपने पिता को अपना निर्णय सुनाया कि वह नताशा के साथ लिव इन में रहना चाहते है। वरूण और डेविड के बीच काफी लंबी बातचीत चली। वरूण के इस फैसले को परिवार का समर्थन नही मिला। डेविड धवन भी इस बात के लिए राजी नहीं हुए। हांलांकि डेविड धवन ने कहा कि उन्हें नताशा पसंद है लेकिन वरूण का उसके साथ लिव इन में रहने पर डेविड राजी नही हुए। 

:

Varun DhawangirlfriendNatasha DalalDavid DhawanLive in

loading...