आज 65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा हो रही है। इस राष्ट्रीय पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रैस का अवॉर्ड दिवंगत एक्ट्रैस श्रीदेवी को दिया गया है। जबकि इस साल का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना को दिया गया है। श्रीदेवी की इसी साल मार्च में मौत हुई है। श्रीदेवी को उनकी 300वीं
13 Apr, 2018 12:51 PMमुंबई: आज 65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा हो रही है। इस राष्ट्रीय पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रैस का अवॉर्ड दिवंगत एक्ट्रैस श्रीदेवी को दिया गया है। जबकि इस साल का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना को दिया गया है। श्रीदेवी की इसी साल फरवरी में मौत हुई है। श्रीदेवी को उनकी 300वीं फिल्म 'मॉम' के लिए यह पुरस्कार मिला है। इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर असमिया फिल्म 'विलेज रॉक स्टार' को मिला है। वहीं बेस्ट पॉपुलर फिल्म के पुरस्कार के तौर पर बाहुबली 2 (तेलगु) को चुना गया है। ऐसे में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार 'न्यूटन' को गया है। जबकि ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री बनी 'न्यूटन' के लिए एक्टर पंकज त्रिपाठी को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला है। इस साल बेस्ट एक्शन डायरेक्शन और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स दोनों पुरस्कार फिल्म 'बाहुबली 2' को दिया गया है। मराठी फिल्म 'धप्पा' को नर्गिस दत्त पुरस्कार दिया गया है।
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की 300वीं फिल्म 'मॉम' के बेकग्राउंड म्यूजिक को बेस्ट बेकग्राउंड स्कोर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। इस साल राष्ट्रीय पुरस्कारों की जूरी के अध्यक्ष हैं फिल्ममेकर शेखर कपूर, जो इस पुरस्कारों की घोषणा कर रहे हैं। राष्ट्रीय पुरस्कारों की जूरी में इस साल 10 सदस्य हैं। इस जूरी में स्क्रीन राइटर इम्तियाज हुसैन, लेखक मेहबूब, साउथ इंडियन एक्ट्रेस गौतमी ताडिमाला और कन्नड़ डायरैक्टर पी. शेषाद्री, रंजीत दास आदि हैं।
ये हैं नेशनल फिल्म अवार्ड विनर्स की पूरी लिस्ट
बेस्ट फिल्म- विलेज रॉकस्टार्स (असामी फिल्म)
बेस्ट एक्ट्रैस- श्रीदेवी (मॉम)
बेस्ट एक्टर- अजीत कुमार (विवेगम)
बेस्ट निर्देशक- जयराज (बयानगम)
स्पेशल mentions- पंकज त्रिपाठी (न्यूटन), पार्वती (टेक ऑफ)
बेस्ट क्षेत्रीय फिल्म (हिंदी)- न्यूटन
बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस- दिव्या दत्ता (इरादा)
बेस्ट म्यूजिक डाइरेक्टर - ए आर रहमान (कतरूवेलियीदाई)
बेस्ट एक्शन, स्पेशल इफैक्ट्स- बाहुबली 2
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- ए आर रहमान, मॉम
बेस्ट कोरियोग्राफी- गणेश आचर्या (टॉयलेट एक प्रेम कथा- गोरी तू लठ मार)
बेस्ट सिंगर (मेल)- येसुदास
बेस्ट सिंगर (फीमेल)- साशा तिरूपति
दादासाहेब फाल्के अवार्ड- दिवंगत अभिनेत विनोद खन्ना
बता दें, सभी विजेताओं को 3 मई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान दिया जाएगा।