दो दशक बाद भी एआर रहमान का मशहूर गाना जनता उर्वशी-उर्वशी जनता के दिलो पर राज....
13 Jan, 2017 02:15 AMमुंबई- दो दशक बाद भी एआर रहमान का मशहूर गाना जनता उर्वशी-उर्वशी जनता के दिलो पर राज कर रहा है। इस गाने का नया वर्ज़न अभी हाल ही में आया है और इसे ख़ुद ए आर रहमान ने गाया है। यह गाना आते ही इंटर्नेट पर धूम मचाए हुए है। रहमान की आवाज में गाए गाने का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया गया तो 20 घंटे में ही इसे 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया।
यह इसका नया वर्जन है और इसे खुद ए.आर. रहमान ने गाया है। रहमान ने इसे बुधवार को एमटीवी अनप्ल्ग्ड शो में जारी किया। ऑस्कर पुरस्कार विजेता रहमान ने अपने फैंस से इसके लिए संगीत देने का अनुरोध किया था। उनके फेसबुक पेज पर इस पर हजार से भी ज्यादा कमेंट्स आए थे। इनमें से चार को रहमान ने योगदान देने के लिए चुना था। यह गाना सोशल साईट पर काफी वायरल हो रहा है।