main page

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आमिर ने वीडियो शेयर कर लगाई मदद की गुहार

Updated 29 July, 2017 05:18:08 PM

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की गुहार लगाई है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की गुहार लगाई है। 

कहा जा रहा है कि असम और गुजरात भयंकर बाढ़ की चपेट में है। सुरक्षा और बचाव का काम चल रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। शुक्रवार तक गुजरात में 128 लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है।

Bollywood Tadka

आमिर ने इस वीडियो में कहा है- असम और गुजरात भारी बाढ़ की चपेट में है। कुछ लोगों ने अपनी जान भी गवां दी है। कुदरत के सामने तो हम मजबूर हैं लेकिन वहां रहने वाले भाइयों-बहनों की मदद करने में हम लाचार नहीं हैं। आइए, हम दोनों राज्यों के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में योगदान दें। मैं तो ऐसा करने वाला हूं, आप भी जरूर करें।

 

बता दें कि आमिर इस वीडियो में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने नोज पिन भी पहनी हुई है।
  

:

AAMIR KHANflood victimsasamgujrat

loading...