main page

'नच बलिए 8' का ये कपल इस तारीख को बंधेगा शादी के बंधन में

Updated 21 July, 2017 11:10:43 AM

: टीवी एक्ट्रैस आश्का गोराडिया और ब्रेंट ग्लोब इस साल के अंत तक शादी करने जा रहे हैं।

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस आश्का गोराडिया और ब्रेंट ग्लोब इस साल के अंत तक शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्सम में दोनों की शादी को लेकर दावे किए जा रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘नच बलिए 8’ का फेम यह कपल 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगा। आश्का और ब्रेंट की सगाई पिछले साल दिसंबर में हुई थी।

Bollywood Tadka

आश्का का कहना है, ‘ब्रेंट चाहते हैं कि हमारे शादी सभी रीति-रिवाजों के साथ हो। ऐसा सिर्फ मेरे होम टाउन अहमदाबाद में ही संभव हो सकता है, इसलिए हम अहमदाबाद में ही शादी करने वाले हैं।’ आश्का ने बताया कि अहमदाबाद में शादी की एक वजह यह भी है कि मेरी उस शहर के साथ बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। आश्का ने कहा, ‘अहमदाबाद में शादी करने का आइडिया ब्रेंट का ही था, क्योंकि उन्होंने इस शहर में मेरे कजिन की शादी में हिस्सा लिया था और हां मैं आपको बता दूं कि ब्रेंट को गुजरात का खाना भी बहुत ही ज्यादा पसंद है।

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

:

Aashka Goradiabrent gobleswedding date

loading...